उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से रिश्तों के कत्ल करने वाली वारदात सामने आई है. यहां नशेड़ी कलयुगी बेटे ने नशे के लिए महज 60 रुपये न देने पर अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी.  वारदात को अंजाम देकर आरोपी दो घंटे तक लाश के पास ही बैठा था और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. इस खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है. 

महोबा जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र का रावतपुरा खुर्द गांव आज एक ऐसी खौफनाक वारदात का गवाह बना, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है.  यहां गांजे के नशे के आदी 28 वर्षीय मोहन यादव ने अपनी 51 वर्षीय मां मूला देवी को मौत के घाट उतार दिया.  

मुरादाबाद: होटल से कैश-गहनों से भरा बैग चोरी, संदिग्ध कैमरे में कैद

मां की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किये कई वार

वारदात उस वक्त हुई जब घर पर कोई और मौजूद नहीं था. गांजे की लत में अंधा हो चुका मोहन आए दिन नशे के लिए अपनी मां को प्रताड़ित करता था. रोज की तरह आज भी उसने अपनी मां से गांजा खरीदने के लिए महज 60 रुपये मांगे. जब मां ने पैसे न होने की बात कही, तो सिर पर खून सवार मोहन आपे से बाहर हो गया. उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपनी ही मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी ने मां की गर्दन पर एक-दो नहीं, बल्कि पांच से अधिक वार किए, जिससे मूला देवी की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई.  

कैसे हुआ वारदात का खुलासा?

इस वारदात का खुलासा तब हुआ चाचा रामेश्वर घर पहुंचे. यहीं नहीं बड़ा बेटा सोहन यादव अपनी पत्नी की डिलीवरी के सिलसिले में नोएडा से घर पहुंचा जैसे ही सोहन ने घर के भीतर कदम रखा, उसके होश उड़ गए. सामने मां की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी अवधेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कलयुगी बेटे मोहन यादव को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. महज 60 रुपये के लिए हुए इस जघन्य हत्याकांड से पूरा गांव और परिजन सदमे में हैं. 

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

 



Source link