भदोही के मानिकपट्टी गांव में निर्माण कार्य करने को लेकर विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, गला दबाने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली भदोही में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय

.

ईयाई गांव निवासी अमीन चमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह दूबेपुर बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। मानिकपट्टी गांव में शिवकुमार मिश्र के घर के सामने पहुंचने पर उन्होंने अमीन से पक्की दालान की जोड़ाई का काम करने की बात कही।

आरोप है कि इसी दौरान मानिकपट्टी निवासी हौसिला प्रसाद मिश्र, उनके पुत्र रोहित मिश्र उर्फ रिंकू मिश्र और सोनू मिश्र उर्फ लोदू मिश्र लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसे गाली देते हुए कहा कि वह उनके पड़ोसी के घर काम न करे। काम करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

अमीन का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसी दौरान हौसिला प्रसाद मिश्र ने लाठी से मारने के बाद दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी सांस रुकने लगी। शिवकुमार मिश्र और उसके पुत्र धनंजय के पहुंचने पर बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई गई।

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस और न्यायालय में जाने की चुनौती भी दी गई। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। प्रार्थी के अनुसार बाद में जिलाधिकारी के आदेश और सीएमओ के निर्देश पर 7 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली भदोही पुलिस ने हौसिला प्रसाद मिश्र, रोहित मिश्र उर्फ रिंकू मिश्र और सोनू मिश्र उर्फ लोदू मिश्र के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(3), 351(10) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी शैलेष कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गुरुवार दोपहर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link