{“_id”:”6afdf43c9f36fe553d0020c0″,”slug”:”muzaffarnagar-riots-verdict-delivered-in-robbery-and-arson-case-complainant-turns-hostile-in-court-2026-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मुजफ्फरनगर दंगा: डकैती और आगजनी के मामले में आया फैसला, कोर्ट में मुकर गए वादी और गवाह; आठ आरोपी बरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुजफ्फरनगर दंगा। फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान 13 साल पहले फुगाना गांव में डकैती और आगजनी के मामले में आठ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। वादी और गवाह पक्षद्रोही हो गए। विशेष न्यायालय/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने फैसला सुनाया।

