Three-Month Wait to Update Names on Birth Certificates at Lady Lyall Hospital

लेडी लॉयल अस्पताल
– फोटो : Archive

विस्तार

आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तो बना दिया जाता है लेकिन नाम दर्ज नहीं होने पर उसमें संशोधन कराने के लिए परिजन को महीनों अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।


अस्पताल में जन्म के समय कई परिजन बच्चे का नाम नहीं लिखवा पाते या बेबी लिखकर प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं। बाद में नाम जुड़वाने या सुधार के लिए आने पर परिजन को 3 महीने तक भटकना पड़ता है। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मधु नगर निवासी सीमा कुमारी ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से अस्पताल के चक्कर काट रही हैं लेकिन पोर्टल पर नाम अपलोड न होने का हवाला देकर उन्हें हर बार कल आना कहकर लौटा दिया जाता है।

वहीं बिचपुरी के रहने वाले मोहन ने बताया कि जन्म के समय वे नाम नहीं लिखवा पाए थे अब जब वे प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे तो उनसे पोर्टल पर अपलोड न होने की बात कहकर उन्हें 3 महीने बाद आने को कह दिया। ऐसे में बच्चों के अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में भी रुकावट आ रही है। संवाद

अस्पताल की अधीक्षक डॉ. पुष्पलता ने बताया कि डिलीवरी के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाकर परिजनों को दे दिया जाता है। इसके बाद यदि परिजन बच्चे का नाम चढ़वाने या संशोधन कराने के लिए आता है तो प्रक्रिया के तहत उसमें कुछ समय लग जाता है। 



Source link

अभी अभी की खबरें