जागरण संवाददाता, मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन एक बार फिर सड़क पर नजर आ गया है। गुरुवार को गाजियाबाद से मेरठ आ रही न्याय रथ यात्रा के दौरान काशी टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ।

आरोप है कि टोल प्रबंधन और कर्मचारियों ने यात्रा में शामिल अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल फ्री नहीं किया। इसको लेकर विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गुरुवार को गाली-गलौज और मारपीट हो गई। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए टोल को फ्री करा दिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग अधिवक्ता समाज वर्षों से आंदोलित है। इस मांग के समर्थन में आम जनता को जागरूक करने और आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने के लिए न्याय रथ यात्रा निकाली जा रही है। गुरुवार को यात्रा गाजियाबाद से मेरठ पहुंच रही थी। काशी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।

टोल प्रबंधन और कर्मचारियों ने यात्रा में शामिल अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल फ्री नहीं किया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौज और मारपीट भी हुई। कर्मियों ने वकीलों पर तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। 



Source link

अभी अभी की खबरें