मैनपुरी के किशनी तहसील में जमीन का बैनामा और दाखिल खारिज होने के बाद भी खरीदारों को कब्जा नहीं मिल पा रहा है। कन्नौज निवासी मंजूलता और सपना ने इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने गाटा संख्या 33 की 1.36 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा दिलाने की म

.

शिकायत में गणेशपुर गांव के कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। पीड़ित पक्ष पूर्व सैनिक संगठन के साथ डीएम ऑफिस पहुंचा।

मंजूलता और सपना ने 17 सितंबर 2025 को किशनी तहसील में गाटा संख्या 33 की 1.36 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इसके बाद 24 नवंबर 2025 को जमीन का दाखिल-खारिज भी हो गया था। इसके बावजूद उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है।

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग।

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग।

आरोप है कि गणेशपुर निवासी जैलेन्द्र सिंह उर्फ मुन्नू, कौशलेन्द्र, पप्पू, आकाश यादव, आशिक, अमन यादव, रिषू और चन्दन समेत कई लोगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब वे जमीन खाली करने को कहते हैं, तो उन्हें धमकाया जाता है और कब्जा छोड़ने से मना कर दिया जाता है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि इनमें से कुछ लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। विश्राम सिंह ने बताया कि जमीन का बैनामा सही तरीके से हुआ था और सरकारी रिकॉर्ड में दाखिल-खारिज भी पूरा हो चुका है। इसके बाद भी कब्जा न मिलने से उनका परिवार परेशान है। उन्होंने बताया कि कई बार कब्जा करने वालों से जमीन छोड़ने को कहा गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

अब उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने और उन्हें कब्जा दिलाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने, उन्हें कब्जा दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link