कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार शाम बनियापुरवा पुलिस बूथ के सामने भोपालपुरवा निवासी विशाल निषाद (25) की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। वह ठेले पर फिंगर और मोमोज खाने के लिए रुका था। इस दौरान उस पर चार सगे भाइयों समेत छह आरोपियों ने डंडे और रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर भाई और दोस्तों से मारपीट कर पथराव किया।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है। डीसीपी सेंट्रल ने छह थानों के फोर्स के साथ रूट मार्च किया। पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। भोपालपुरवा निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे छोटा भाई विशाल बिठूर से सिलिंडर लेकर लौट रहा था। भाई पुनीत और पड़ोसी राहुल उसके साथ थे।




Kanpur Young man bludgeoned to death with bricks and stones in front of police booth five arrested

Kanpur Murder Case
– फोटो : amar ujala


डंडे और रॉड से जमकर पीटा

दोनों को सिलिंडर लेकर घर भेजने के बाद विशाल बनियापुरवा पुलिस बूथ के ठीक सामने ठेले पर फिंगर और मोमोज खाने को रुका था। अमित का आरोप है कि इस दौरान बनियापुरवा के विष्णु, गोविंद, विशाल उसका भाई आकाश और सनी अपने भाई रवि संग आ पहुंचे। आरोप है कि उससे गालीगलौज करते हुए धक्कामुक्की की। विरोध पर उसे गिराकर नजदीक पड़े डंडे, रॉड से जमकर पीटा।


Kanpur Young man bludgeoned to death with bricks and stones in front of police booth five arrested

Kanpur Murder Case
– फोटो : amar ujala


ईंट-पत्थर से चेहरे और शरीर पर कई वार

आरोपियों ने ईंट-पत्थर उठाकर उसके चेहरे और शरीर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बचाने पहुंचे पुनीत, राहुल, करन को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। वह भागने लगे तो उन लोगों ने पथराव किया। पत्थर लगने से तीनों लहूलुहान हो गए। इस बीच ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी भाग निकले।


Kanpur Young man bludgeoned to death with bricks and stones in front of police booth five arrested

Kanpur Murder Case
– फोटो : amar ujala


छींटाकशी के विवाद में की गई है हत्या

अतिसंवेदनशील गांव में हुई हत्या की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी डॉ.अर्चना सिंह, एसीपी स्वरूपनगर ज्योश्री, नवाबगंज, फजलगंज, काकादेव, कोहना, स्वरूपनगर, नजीराबाद का फोर्स मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि छींटाकशी के विवाद में युवक की हत्या की गई है।


Kanpur Young man bludgeoned to death with bricks and stones in front of police booth five arrested

Kanpur Murder Case
– फोटो : amar ujala


बड़े भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

पांच आरोपी पकड़े गए हैं। अन्य की तलाश में पांच टीमें और क्राइम ब्रांच लगी है। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विशाल निषाद के परिवार में किसान पिता सुरेश, मां रानी, भाई अमित और पुनीत हैं। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *