stubbornness to bathe buffaloes in Yamuna caught 17 buffaloes in agra

यमुुना में नहाती भैंसें
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना में भेंसों को नहलाने वालों में नगर निगम की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई है। रविवार को टीम भैंस पकड़ने जाती, उससे पहले ही पशु पालक नगर निगम के बाहर खड़े होकर वीडियो कॉलिंग से रेकी करने लगे। टीम की पल-पल की जानकारी वीडियो कॉलिंग से यमुना पर बैठे पशुपालकों को देते रहे। रेकी करने आए लोगों को निगम कर्मियों ने खदेड़ा। फिर नदी पर जाकर 17 भैंस और पकड़ीं।

यमुना में है रोक 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यमुना में भैंसों को नहलाने, कूड़ा डालने व नालों से गंदगी बहाने पर रोक है। 7 जून को अनुश्रवण समिति बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने जुर्माना वसूलने के आदेश दिए। नगर निगम टीम ने शनिवार से अभियान शुरू किया। पहले दिन भैंस पकड़ने के दौरान पशु पालकों ने निगम कर्मियों से मारपीट व पथराव किया। दो भैंसे छुड़ा ले गए।

ये भी पढ़ें – Anjali Murder Case: नहीं मिल सका अंजलि का मोबाइल,आखिर क्या छिपा रहा प्रखर; रिमांड हुई पूरी



Source link