यूजीसी रोलबैक की मांग के लिए रविवार को गांव मुड़ी से निकले ट्रैक्टर मार्च के दौरान बवाल हो गया। कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों ने नादऊ के पास पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। खेतों के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दोनों ओर का यातायात रोक दिया। करीब 45 मिनट तक एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बाद में समझाने पर फिर से नाई की सराय पर आ गए। यहां पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पथराव भी किया गया। इसमें पत्थर लगने से एक कंटेनर के शीशे टूट गए। पुलिस ने लाठियां मारकर सभी को खदेड़ दिया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

 




Major uproar over demands for a UGC rollback and Yamuna Expressway blocked in Agra

प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मुड़ी चौराहे से 300 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ करीब एक हजार प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के घेराव के लिए रवाना हुए थे। इसको देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। प्रदर्शनकारी दो किलोमीटर दूर नादऊ में यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे तक पहुंच गए। यहां पर पुलिस-प्रशासन ने हाइड्रा, जेसीबी और मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया था।

 


Major uproar over demands for a UGC rollback and Yamuna Expressway blocked in Agra

हंगामा करते प्रदर्शनकारी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रास्ता बंद देखकर प्रदर्शनकारी भड़क गए। पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए बैरिकेडिंग उखाड़ दी। एक घंटे तक हंगामा किया। दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शनकारी खेतों के रास्ते एक्सप्रेसवे पर पहुंचने लगे। पुलिस ने आनन-फानन में अपने वाहन और पीएसी की बसें खड़ी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। कुछ लोग लोग सर्विस रोड से ट्रैक्टर भी ले आए। देखते ही देखते दोनों ओर का यातायात रुक गया।

 


Major uproar over demands for a UGC rollback and Yamuna Expressway blocked in Agra

एक्सप्रेसवे पर हंगामा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


प्रदर्शनकारी ट्रकों पर चढ़कर यूजीसी रोलबैक के नारे लगाने लगे। हंगामे से वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। तकरीबन दोपहर सवा एक बजे के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारी नेताओं ने समझा-बुझाकर युवाओं को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा, जिसके बाद यातायात बहाल कराया जा सका।

 


Major uproar over demands for a UGC rollback and Yamuna Expressway blocked in Agra

पुलिस से जमकर हुई झड़प।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


नाई की सराय पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास से मचा हड़कंप

दोपहर डेढ़ बजे एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने के बाद करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार प्रदर्शनकारी फिर से शहर की ओर बढ़ने लगे। नाई की सराय पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठियां चलाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस दाैरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव में सड़क से गुजर रहे एक कंटेनर के शीशे टूट गए।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *