{“_id”:”6af4029ca988a48dcd06b4a6″,”slug”:”noida-elevated-road-tested-using-ultrasonic-guided-waves-technology-by-us-expert-2026-11-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: अमेरिकी विशेषज्ञ ने तरंगों से परखी नोएडा एलिवेटेड रोड की मजबूती, अल्ट्रासाउंड गाइडेड वेव्स तकनीक से जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Noida Elevated Road
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-27 से 61 के बीच बने 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड की जांच पूरी हो गई है। सेक्टर-33 के सामने गड्ढा होने के बाद आईआईटी रुड़की ने जांच शुरू की थी। रोड की मजबूती बिना तोड़फोड़ के परखी गई है।
इसके लिए आईआईटी ने अमेरिका से अल्ट्रासोनिक गाइडेड वेव्स तकनीक के विशेषज्ञ को बुलाया था। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, तरंगों के जरिये विशेष परीक्षण किया गया। इसमें गड्ढे वाले पैनल के अलावा अन्य जगह कमजोरी नहीं मिली।
आईआईटी ने आभासी परीक्षण के जरिये मरम्मत का विकल्प तलाशा है। इसमें कम से कम तोड़फोड़ करने पर मंथन हुआ है। बृहस्पतिवार तक आईआईटी की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके बाद नीचे से शटरिंग लगाकर गड्ढे और आसपास के हिस्से की मरम्मत की जाएगी।

