संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Tue, 01 Sep 2026 12:57 PM IST

आगरा केंद्रीय कारागार में बंदी के आत्महत्या करने के प्रयास से अफरातफरी मच गई। बंदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल प्रशासन जांच में जुटा है।


Inmate attempts suicide in high-security cell of Agra Central Jail

आगरा केंद्रीय कारागार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आगरा के केंद्रीय कारागार के हाई सिक्योरिटी सेल में बंदी ने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी पर जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। फिरोजाबाद निवासी 28 वर्षीय बंदी बिलाल एनडीपीएस में करीब आठ वर्ष से निरुद्ध है। नशे की लत के चलते बैरक में हंगामा और साथी बंदियों से मारपीट के कारण हाई सिक्योरिटी सेल में भेजा गया था। 


बताया गया है कि सोमवार सुबह 11 बजे बंदी बिलाल ने दरी वाले धागे से गले में फंदा कसने का प्रयास किया। जेल प्रशासन ने बंदी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी ने हाई सिक्योरिटी सेल से बाहर आने के लिए आत्महत्या का नाटक किया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें