Azam Khan Case: Allahabad High Court Reserves Verdict on ED Arrest and Judicial Custody

आजम खां
– फोटो : पीटीआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की याचिका पर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ ने आजम खां की ओर से दाखिल याचिका और अंतरिम राहत की अर्जी पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। अब यह देखना होगा कि अदालत आजम खां को अंतरिम राहत देती है या नहीं।




आजम खां ने जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती दी है। यह मामला जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े करीब 426 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों से संबंधित है। 



Source link