After Eight Years of Trial, Agra Court Acquits Man in Kidnapping Case

court new
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय-01 यशवंत कुमार सरोज ने अपहरण के आरोपी मनोज कुमार को आठ साल तक चले मुकदमे के बाद संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने पाया कि जिस युवती को 16 वर्ष का बताकर उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चिकित्सकीय रिपोर्ट में उसकी आयु करीब 18 वर्ष पाई गई।


थाना जगदीशपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 2 नवंबर, 2018 की है। युवती की मां ने आरोप लगाया था कि पड़ोस का आरोपी मनोज उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस अपहरण के आरोप में विवेचना के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान मुकदमे ने अलग मोड़ लिया। युवती ने अपने बयान में कहा कि वह आरोपी के साथ मर्जी से गई थी।

धारा 164 के बयान में भी उसने अपनी उम्र 18 वर्ष बताई। अदालत ने यह भी गौर किया कि जिस स्थान पर दोनों मिले, वहां काफी भीड़भाड़ थी लेकिन युवती के बयान में शोर मचाकर मदद मांगने का कोई उल्लेख नहीं था। पीड़िता की मां ने भी जिरह में स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी बेटी को मनोज के साथ जाते नहीं देखा था, बल्कि मोहल्लेवालों से सुनी बात के आधार पर आरोप लगाया था। हालांकि वह उन लोगों के नाम-पते भी नहीं बता सकीं।



Source link

अभी अभी की खबरें