Applications for UPTET 2026 to begin on November 24; commission makes announcement late in the evening

परीक्षा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के विज्ञापन की घोषणा बुधवार देर शाम कर दी है।  यह 24 नवंबर, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। टीजीटी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इससे बड़ी राहत मिली है। 


परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के शिक्षकों के लिए है। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर पूरा करना अनिवार्य होगा। विस्तृत विज्ञापन और निर्देश-पुस्तिका आयोग की वेबसाइट uptet.upessc.org पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर सभी जानकारी देख और पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर, 2026 से शुरू होगी। उपसचिव संजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीटीईटी 2026 से संबंधित प्रमुख तिथियां निम्नवत हैं। विज्ञापन का प्रकाशन 24 नवंबर, 2026 को होगा। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन भी 24 नवंबर, 2026 से ही प्रारंभ होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2026 है।

परीक्षा की तारीखें

शिक्षक पात्रता परीक्षा 26 और 27 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखें।



Source link