{“_id”:”6afdd4f3dcd8ce8cb008953e”,”slug”:”uptet-2026-exam-schedule-announced-february-26-and-27-applications-open-from-november-24-2026-11-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपीटीईटी 2026: घोषित हुआ परीक्षा कार्यक्रम, 26 और 27 फरवरी को होगा एग्जाम; 24 नवंबर से हो सकेंगे आवेदन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपीटीईटी परीक्षा
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध भर्ती एवं चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) का आयोजन आगामी 26 एवं 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा। प्राथमिक स्तर (कक्षा-1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा-6 से 8) की शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु विज्ञापन आगामी 24 नवम्बर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

