{“_id”:”6ae8b68fd2b1521035001830″,”slug”:”three-people-arrested-for-robbing-gold-from-a-bullion-firm-in-bareilly-2026-11-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: ट्रेन में तीन करोड़ को सोना लूटने में प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन गिरफ्तार, दो आरोपियों की बरेली में तलाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया में जीआरपी ने चंबल एक्सप्रेस से सोना लूटकांड का जो खुलासा किया, उसमें पीड़ित और आरोपी सब बरेली के ही हैं। बरेली की सराफा फर्म के कर्मचारी से इसी फर्म के पूर्व कर्मचारी व उसके साथियों ने लूट की थी। इनमें से प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन की गिरफ्तारी की गई है, जबकि दो अन्य की तलाश में बिहार की रेल पुलिस ने बरेली में डेरा डाल रखा है।
हावड़ा-इंदौर चंबल एक्सप्रेस में डीआरआई अधिकारी बनकर ये लूट की गई थी। रविवार को गया जंक्शन पर स्थित रेल थाने में डीएसपी गुलशन कुमार ने प्रेसवार्ता में ये खुलासा किया। बरेली के नवादा शेखान निवासी रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि बरेली की संकल्प गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक संजय कुमार खंडेलवाल के कर्मचारी संजीव चौहान के साथ ये घटना हुई थी। 24 अक्तूबर को वह चंबल एक्सप्रेस से बरेली लौट रहे थे।

