{“_id”:”6afbf6500daff76c2c0d2206″,”slug”:”agra-launches-15-day-road-safety-campaign-to-promote-traffic-rules-and-prevent-accidents-2026-11-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: तेज रफ्तार और गलत दिशा में ड्राइविंग से रहें सावधान, आगरा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सड़क पर वाहन चलाते समय की गई छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा हादसे की वजह बन सकती है। यह समझाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू किया गया। अब 30 नवंबर तक प्रचार वाहन के साथ विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
संभागीय परिवहन कार्यालय में आरटीओ संजय कुमार तिवारी ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि पखवाड़े में दोपहिया वाहन चालकों को मानक हेलमेट पहनने और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने, नशे में ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की जाएगी। यातायात संकेतों का पालन करने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की जानकारी भी दी जाएगी। हादसे में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने के लिए राह-वीर बनने को प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार और अजय कुमार गुप्ता, पीटीओ विकास अस्थाना, विजय किशोर आनंद और आभा त्रिपाठी, आरआई संजीत सिंह और जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

