Preparations on all seats, will tell when the time comes on how many seats we will contest: Anupriya

फोटो – 32 हरी मटर की माला पहनाकर अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

उरई। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को उरई में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पना दल एस एनडीए परिवार का हिस्सा है, लेकिन गठबंधन का विस्तार होने के साथ ही पार्टी की राजनीतिक ताकत भी बढ़ी है। आने वाले समय में एनडीए में पार्टी की हिस्सेदारी बढ़नी चाहिए। कहा कि गठबंधन के विस्तार के साथ उनकी पार्टी की राजनीतिक ताकत बढ़ी है।


उन्होंने बताया कि अपना दल एस प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है। पार्टी की तैयारी सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है। हालांकि, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, यह समय आने पर बताया जाएगा। पटेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

अनुप्रिया पटेल ने स्पष्ट किया कि अपना दल एस की राजनीति पिछड़ों, अति पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों पर केंद्रित है। पार्टी अनुसूचित जाति और जनजाति समेत सभी वंचित वर्गों को आबादी के अनुपात में सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी देने की पक्षधर है। जातिगत जनगणना, आरक्षण की विसंगतियों को दूर करना और पिछड़ा वर्ग कल्याण उनके प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को घर-घर पहुंचाने को कहा। दिव्या मित्तल से जुड़े सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी, प्रदेश महासचिव अपना दल एस ओंकार ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा कुदारी, रोहित राठौर, आनंद बाबू, दीपेश हिंगवासिया, अर्चना पटेल, सुधा राठौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो - 32 हरी मटर की माला पहनाकर अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

फोटो – 32 हरी मटर की माला पहनाकर अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें