Agra District Hospital to Get 100-Bed Critical Care Unit with ICU

जिला अस्पताल, आगरा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए क्रिटिकल केयर यूनिट तैयार हो रही है। इसमें 100 बेड की क्षमता होगी। ऑपरेशन और इलाज की सुविधा होगी। डेढ़ साल में यह तैयार हो जाएगा।


जिला अस्पताल में अभी इमरजेंसी 10 बेड की है। यहां पर गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक मशीनें और चिकित्सकों की भी कमी है। ऐसे में शासन इसे एडवांस सेंटर के तौर पर विकसित कर रहा है। इसके लिए क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जा रही है। यह जी+5 इमारत होगी। इसमें 100 बेड की क्षमता होगी। इसी में इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, वार्ड समेत अन्य की सुविधा होगी। शुरू में 50 बेड संचालित किए जाएंगे, जरूरत पर इनको बढ़ाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

जिला अस्पताल में अभी कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय समेत अन्य विशेषज्ञों की कमी है। इनकी भी चरणबद्ध नियुक्ति की जाएगी। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अजय राणा ने बताया क्रिटिकल केयर यूनिट बन रही है। इसमें इमरजेंसी-ट्रामा सेंटर होगा। अतिगंभीर मरीजों को इलाज और सर्जरी की सुविधा मिलेगी।

 



Source link

अभी अभी की खबरें