
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad1bbb6374cbaf1510cd10c”,”slug”:”16-trains-cancelled-for-three-months-starting-from-the-first-week-of-december-2026-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: दिसंबर के पहले सप्ताह से तीन माह के लिए 16 ट्रेनें निरस्त, टिकट बुकिंग बंद, अन्य गाड़ियों पर बढ़ेगा दबाव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
बरेली में सर्दी का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन रेलवे ने संभावित कोहरे को देखते हुए दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह से फरवरी अंत और मार्च 2027 के पहले सप्ताह तक बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। लंबी दूरी की 10 अन्य नियमित गाड़ियों के फेरों में भी कटौती होगी। इन ट्रेनों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।
रेलवे दिसंबर से फरवरी तक कोहरे का सीजन मानता है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कोहरे के दौरान दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में सुरक्षा और संरक्षा कारणों से ट्रेनों को रद्द किया जाता है।
रेलवे ट्रेनों में दो माह पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा देता है, ऐसे में जिन गाड़ियों को निरस्त किया गया है उनमें तीन माह के लिए टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है ट्रेनों के निरस्तीकरण के दौरान तीन माह तक यात्रियों के सामने समस्या रहेगी। जनवरी और फरवरी में हरिद्वार में अर्ध कुंभ का आयोजन भी होना है। ऐसे में शेष ट्रेनों पर दबाव बढ़ जाएगा।