UP City Magistrate Alankar Agnihotri Found Guilty in Departmental Probe, Report Sent to Government

Alankar Agnihotri
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में इस्तीफा देने वाले तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी मंडलायुक्त शंभू कुमार ने तीनों आरोपों को सही मानते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि सेवा में रहते हुए सरकारी नीतियों पर टिप्पणी और कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन उप्र सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन है। 


अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को इस्तीफा दिया था, लेकिन इसकी स्वीकृति के बिना ही वे परिसर में धरने पर बैठ गए। शासन ने उन्हें निलंबित कर डीएम शामली कार्यालय से संबद्ध कर दिया। अग्निहोत्री ने कहा कि आरोप सिद्ध कर दिए गए हैं, तो सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे। 

कमिश्नर के पत्र और आरोप पत्र को देश का ऐतिहासिक सरकारी अभिलेख करार देते हुए उन्होंने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। मंडलायुक्त ने बताया कि सुनवाई के दौरान निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट को दो मौके दिए गए मगर उन्होंने कोई नया साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है। 



Source link

अभी अभी की खबरें