{“_id”:”6b0a6af995b852299f016812″,”slug”:”up-akhilesh-yadav-makes-a-major-statement-says-the-sp-will-stand-firm-alongside-the-opposition-against-the-d-2026-11-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: परिसीमन बिल के खिलाफ विपक्ष के साथ ‘अंगद के पांव’ की तरह खड़ी रहेगी सपा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अखिलेश यादव।
– फोटो : यूट्यूब
विस्तार
परिसीमन के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष की सियासत अपने शबाब है। सपा इस बिल के खिलाफ मुख्य विपक्षी इंडिया गठबंधन के साथ अंगद के पांव की तरह खड़ी रहेगी। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब 30 नवंबर को लोकसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश किए जाने की तैयारी है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी तथा महिला आरक्षण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है।
इस मुद्दे पर सपा का रुख साफ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि जिस स्वरूप में महिला आरक्षण बिल संसद में पास हो चुका है, उसे सरकार को तत्काल लागू करना चाहिए। वहीं, परिसीमन बिल को उन्होंने नकार दिया है।
सूत्र बताते हैं कि परिसीमन बिल के खिलाफ सपा विपक्ष के साथ अंगद के पैर की तरह मजबूती से खड़ी रहेगी। सपा के रणनीतिकारों का मानना है कि परिसीमन को महज सीटों की संख्या बढ़ाने के तौर पर नहीं देखा जा सकता। यह राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और राज्यों के बीच शक्ति-संतुलन से जुड़ा सवाल है।
प्रस्ताव के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने और प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान है। साथ ही राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को 2051 तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था प्रस्तावित है। सरकार का दावा है कि इससे उन दक्षिणी राज्यों की आशंकाएं दूर होंगी, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया है।
