छह थानाध्यक्ष दूसरे जनपद स्थानांतरित, 20 थानों के बदले प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिले के छह थानाध्यक्षों का दूसरे जनपद तबादला होने के बाद एसपी ने 20 थानों के थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदलाव किया है।
सोहरामऊ थानाध्यक्ष रहे श्रीराम पांडेय को सदर कोतवाल और गंगाघाट कोतवाल रहे अजय कुमार सिंह को दही थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी जयप्रकाश पांडेय की ओर जारी आदेश में माखी एसओ योगेश कुमार सिंह को सोहरामऊ का थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी किला उग्रसेन सिंह को माखी थानाध्यक्ष, अचलगंज थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण को गंगाघाट कोतवाल, निरीक्षक माबूद रजा को अतिरिक्त निरीक्षक गंगाघाट, सचिन गुप्ता को पुरवा कोतवाल, सत्येंद्र विक्रम को अजगैन कोतवाल, अनूप कुमार शुक्ल को थानाध्यक्ष अचलगंज, यातायात प्रभारी रहे सुनील कुमार सिंह सफीपुर कोतवाल, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को यातायात प्रभारी, उपनिरीक्षक निखिलेश कुमार को थानाध्यक्ष बेहटामुजावर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष असोहा, मधु यादव को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, भवन सिंह मौर्य, सुरेश कुमार सिंह, संदीप कुमार मिश्र और राजकुमार का दूसरे जिलों में तबादला हुआ है।
