यूपी कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर के बदलाव करने जा रही है। इसके लिए सबसे पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपान ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। यह पर्येवक्षक उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, गोवा, नागालैंड, मणिपुर और मेघायल के लिए नियुक्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में नियुक्त 75 पर्यवेक्षक संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इसमें अमी याग्निक, कुलदीप इंदौरा, संजना जाटव, मोहन मार्कम, सुभाष चोपड़ा आदि शामिल हैं।
Trending Videos
