उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार से प्रदेश में हवाओं का रुख फिर से बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब पहाड़ों से आ रही पछुआ की जगह, अरब सागर से आ रही दक्षिणी पछुआ चलने लगी है। यह हवा अरब सागर से नमी लेकर आ रही है और इसके असर से यूपी में दोबारा पारे में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Trending Videos

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने सेइन नमीयुक्त हवाओं के असर से अगले तीन चार दिनों में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की तात्कालिक बढ़त देखने को मिलेगी। कोहरा हल्के से मध्यम ही रहेगा, कहीं घने कोहरे का अलर्ट नहीं है।

बृहस्पतिवार को 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं लगभग 15 जिलों में रात का तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रात के पारे में इस गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें