यूपी में मंगलवार को राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज बारिश व ओले गिरने से ग्रामीण इलाकों में टमाटर और मटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे आने वाले दिनों में सब्जियां महंगी होने के आसार हैं। अगर मौसम नहीं सुधरा और खेत में सब्जियां खराब हुईं तो सहालग के दिनों में दाम ज्यादा चढ़ेंगे।

बीकेटी के हेमंत कुमार सिंह, रामदास यादव ने बताया कि वह मटर और टमाटर की खेती करते हैं। बारिश से खेत में जलभराव होने से सब्जियों के सड़ने का खतरा पैदा होता है। फसल तोड़ने के वक्त पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है। सीतापुर रोड स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती रिंकू सोनकर ने बताया कि मंगलवार सुबह दो से तीन घंटे बारिश हुई। मंडी में सुबह ही सौदा होता है। इससे ज्यादातर आढ़तियों का आधा ही सौदा हुआ। एक दिन में बहुत फर्क नहीं आता है, लेकिन अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो मंडी में सब्जियों के भाव पर असर पड़ेगा।

कृषि विशेषज्ञ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह बारिश गेहूं, आलू, चना, मसूर और गन्ने की फसल के लिए लाभकारी है, मगर आम की फसल में रोग का खतरा बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें