{“_id”:”6afbc7fad55e08f44c0c9784″,”slug”:”up-bjp-2027-blueprint-major-ticket-cuts-likely-new-faces-to-counter-sp-pda-formula-2026-11-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: महामंथन का सार, नए हाथों में भी देनी होगी पतवार; सपा के इस फॉर्मूले की काट को भाजपा का नया ब्लूप्रिंट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

UP BJP 2027
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर विधानसभा चुनाव – 2027 का रण जीतने के लिए मथुरा में शुरू हुए महामंथन में भाजपा थिंक टैंक ने इरादे साफ कर दिए हैं कि इस बार चुनावी चक्रव्यूह कुछ अलग अंदाज में रचा जाएगा। सभी द्वारों पर पुराने महारथियों से काम चलने वाला नहीं है।
चाहे संगठन स्तर पर ऊपर से आए दिग्गजों की नई टीम हो या टिकटों का बंटवारा, नए दांव आजमाने ही होंगे। ऐसे में बड़ी संख्या में टिकट काटे जा सकते हैं। बैठक में सपा के पीडीए फॉर्मूले की काट के लिए नया ब्लूप्रिंट तैयार करने पर मंथन हुआ।
परखम गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में भाजपा के दो दिवसीय हाई-प्रोफाइल चिंतन शिविर में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत के नए फॉर्मूले पर योजना बनाई। शिविर का नाम भी योजना बैठक रखा गया।

