CM Yogi reviewed preparations for Garhmukteshwar-Tigri fair 3 million devotees expected

सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला गढ़मुक्तेश्वर तथा तिगरी मेला की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा की। इस दौरान मेरठ, बरेली, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद मंडलों/जनपदों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्यमंत्री ने समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि ‘वेस्टर्न यूपी का मिनी कुम्भ’ यह मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा। मेले का आयोजन 17 से 26 नवंबर तक होगा, जिसमें 25 से 30 लाख श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है। मुख्य स्नान पर्व 24 नवंबर को होगा। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम यातायात के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गंगा तटों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। मेले के कमांड एरिया में शराब और नशे की वस्तुओं की बिक्री पर रोक रहेगी। आस्था के विपरीत कोई आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घाटों पर स्नान के लिए पर्याप्त सुविधाएं और जल उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

सुरक्षा और सुविधाएं

सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की जाएंगी। सीसीटीवी निगरानी, रेस्क्यू बोट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और वॉच टावर की व्यवस्था होगी। यातायात और पार्किंग प्रबंधन के लिए भी समुचित इंतजाम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सीएचसी स्तर के अस्थायी हॉस्पिटल, एंबुलेंस और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परिवहन विभाग को श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने को कहा गया।

सांस्कृतिक और सामाजिक पहल

मेले में खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा। पर्यटन-संस्कृति विभाग को श्रीमद्भागवत कथा, रासलीला, रामलीला और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। लेजर शो और ड्रोन शो भी कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। नशे के विरुद्ध अभियान चलाने और बच्चों की प्रतियोगिताएं कराने को भी कहा गया।



Source link

अभी अभी की खबरें