{“_id”:”6b043d0f9146a3f54e0d58ef”,”slug”:”up-mohan-bhagwat-says-the-country-is-not-yet-highly-developed-children-go-abroad-to-study-2026-11-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: मोहन भागवत बोले- देश सर्वोच्च विकसित नहीं, विदेश पढ़ने जाते हैं बच्चे; अमेरिका-इंग्लैंड पर कही ये बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मोहन भागवत।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत अभी दुनिया का सर्वोच्च विकसित देश नहीं बना है। अभी भी ज्ञान के मामले में हमारे यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश जाना पड़ता है। देश को उसकी पुरानी नींव पर फिर से खड़ा करना होगा। श्रीमद्भागवत ही बताता है कि ईश्वर की भक्ति पर दृढ़ रहो। दुनिया ऐसी ही है, ऊपर-नीचे होती रहती है। आधुनिक दुनिया में हो सकता है कुछ लोग आपको आउट ऑफ डेट मानते होंगे लेकिन ये आज का आउट ऑफ डेट कल की दुनिया का अप-टू-डेट होने वाला है। दुनिया भर के संप्रदायों के प्रमुख लोग भी इस पर बोलने लगे हैं।
