रटौल। नंगलाबड़ी गांव में बुधवार रात चोरों ने ट्रांसफार्मर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे 150 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने नया ट्रांसफार्मर रखवाकर आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।


नंगलाबड़ी गांव निवासी कर्मवीर, राजेश, विजय, बिजेंद्र आदि ने बताया कि घिटोरा मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर उखड़ा हुआ मिला, जिसके अंदर से तांबे के कॉइल समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया गया था। ट्रांसफार्मर में चोरी की घटना के बाद से बिजली आपूर्ति ठप है और पेयजल से लेकर अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी की गई। सूचना मिलने पर आए अवर अभियंता संदीप यादव ने कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी। उनका कहना है कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर रखवाकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें