{“_id”:”6b01e660ee53504232084b14″,”slug”:”kasganj-news-unaurthorised-clinic-sealed-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157529-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kasganj News: बिना डिग्री और पंजीकरण चल रहे चार क्लीनिकों पर ताला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 47 – गंजडुंडवारा क्षेत्र में बिना डिग्री के संचालित क्लीनिक को सीज करती स्वास्थ्य विभाग की
गंजडुंडवारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर चार क्लीनिक सील कर दिए। बहोटा, म्याऊं और नरदोली में की गई इस कार्रवाई से बिना डिग्री और पंजीकरण के चिकित्सा गतिविधियां संचालित करने वालों में खलबली मच गई। सीएमओ के निर्देश पर पहुंची टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।
ब्लॉक क्षेत्र में बिना डिग्री और पंजीकरण के क्लीनिक संचालित करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ. मदन कुमार और चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकाश सिंह ने स्टाफ व पुलिस बल के साथ चार क्लीनिकों को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान बहोटा स्थित नीलकंठ महादेव क्लीनिक पर टीम पहुंची। यहां डॉ. सहदेव बिना डिग्री और पंजीकरण के अस्पताल संचालित करते मिले। खास बात यह है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भी इसी क्लीनिक को सील किया गया था। इसके बावजूद दोबारा संचालन की शिकायत मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की। इसके अलावा म्याऊं में डॉ. नबी आलम के क्लीनिक को भी सील किया गया। उन पर बिना डिग्री और पंजीकरण के चिकित्सा कार्य करने का आरोप है। वहीं नरदोली में दो अन्य क्लीनिकों पर ताले लगाए गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकाश सिंह ने बताया कि क्लीनिकों के अवैध संचालन की शिकायतें मिली थीं। सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए टीम गठित की थी। इसी के तहत पुलिस बल की मौजूदगी में जांच और सीज करने कार्रवाई की गई।
