Chandravati is teaching financial literacy to women

महिलाओं को वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी देतीं चंद्रवती। संवाद
– फोटो : Samvad

हाथरस। सासनी क्षेत्र के गांव सुमरतगढ़ी की रहने वाली चंद्रवती ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल कर रही हैं। वह क्षेत्र की महिलाओं को न केवल स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं, बल्कि उन्हें बीमा और वित्तीय साक्षरता के प्रति भी जागरूक कर रही हैं।


चंद्रवती वर्तमान में 18 ग्राम पंचायतों में सक्रिय 180 महिला समूहों से जुड़ी लगभग 1800 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करने का कार्य कर रही हैं। समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और बचत व सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का यह प्रयास स्थानीय स्तर पर महिलाओं के बीच खासा उत्साह पैदा कर रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समझ और सुरक्षित रोजगार के अवसर बढ़ने से महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। चंद्रवती की इस मुहिम से क्षेत्र की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का नया मंच मिल रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक रंजन कुमार ने बताया कि जिले में महिलाओं को लगातार सशक्त करने के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराई जा रही है।



Source link