Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में तैनात 14 इंस्पेक्टर रविवार को गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त कर दिए जाएंगे। इसमें जिले के तीन थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। जबकि गैर जनपद से 18 इंस्पेक्टर जिले में आ रहे हैं। इसमें से कुछ को थाने की कमान मिल सकती है। विधान सभा चुनाव की तिथि भले ही निर्धारित नहीं है, लेकिन आयोग की सक्रियता के बीच प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के तबादले शुरू हो गए हैं। जिले में तैनात 15 इंस्पेक्टरों का गैर जनपद स्थानान्तरण किया गया है। इसमें से 14 को कार्यमुक्त करने की तिथि एसपी अभिजीत आर शंकर ने निर्धारित कर दी। रविवार यानी 22 नवंबर को इन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

तबादले के बाद 14 इंस्पेक्टर होंगे कार्यमुक्त

कार्यमुक्त होने वालों में पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर चतुर्भुज पांडेय को महराजगंज के लिए, विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन, संतोष कुमार को पुलिस लाइन, विशेष जांच प्रकोष्ठ से रामभवन यादव को कुशीनगर, प्रभारी निरीक्षक महुआडीह अमित कुमार राय को गोरखपुर, अपराध शाखा से जयशंकर कुशवाहा, पुलिस लाइन से विनोद कुमार सिंह को कुशीनगर, कोतवाली प्रभारी सलेमपुर राहुल सिंह को महराजगंज, अपराध शाखा से सुनील कुमार को कुशीनगर के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।

कई इंस्पेक्टरों की कार्यमुक्ति तिथि तय होना बाकी

शिकायत प्रकोष्ठ से दिलीप कुमार पांडेय, पुलिस लाइन से राकेश कुमार सिंह को महराजगंज, अपराध शाखा से श्रीराम यादव को कुशीनगर, मानीटरिंग सेल से दुर्गेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुखुंदू भवानी भीख राजभर को महराजगंज के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा। अभी कई इंस्पेक्टर व कुछ उप निरीक्षकों को भी गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त किया जाना है। उनकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जल्द ही उनके भी कार्यमुक्त किए जाने की तिथि निर्धारित हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦देवरिया से कितने इंस्पेक्टर रविवार को कार्यमुक्त किए जाएंगे?

देवरिया में तैनात 14 इंस्पेक्टर रविवार यानी 22 नवंबर को गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त किए जाएंगे।

✦गैर जनपद से कितने इंस्पेक्टर देवरिया आ रहे हैं?

गैर जनपद से 18 इंस्पेक्टर देवरिया आ रहे हैं।

✦क्या गैर जनपद से आने वाले इंस्पेक्टरों को थानों की जिम्मेदारी मिल सकती है?

हां, इनमें से कुछ को थाने की कमान मिल सकती है।



Source link