{“_id”:”6b01532268982c20070258cb”,”slug”:”kannauj-jewelry-not-returned-despite-payment-angry-farmers-pelt-stones-at-a-jewelers-house-2026-11-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कन्नौज: रुपये चुकाने के बाद भी नहीं लौटाए जेवर, नाराज किसानों ने सराफा कारोबारी के घर किया पथराव, जांच शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

वीडियो ग्रैब
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ कस्बे में ब्याज पर रखे जेवरात को लेकर सराफा कारोबारी और किसानों के बीच विवाद हो गया। किसानों का आरोप है कि ब्याज समेत पूरी रकम चुकाने के बावजूद सराफा कारोबारी उनके जेवरात वापस नहीं कर रहा था। कई बार शिकायत करने के बाद भी जब जेवरात नहीं मिले, तो नाराज किसानों ने कारोबारी के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए पथराव कर दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालंाकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बताया गया कि किसानों ने जरूरत पड़ने पर अपने जेवरात सराफा कारोबारी के पास ब्याज पर रखे थे। आरोप है कि तय रकम और ब्याज चुकाने के बाद भी कारोबारी ने जेवरात लौटाने से इनकार कर दिया।
