
लखनऊ में फ्लैट।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6aa6ad8063fa7c442f087670″,”slug”:”up-opportunity-to-buy-a-cheap-flat-in-lucknow-booking-through-this-website-discounts-of-several-lakhs-avail-2026-09-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: लखनऊ में सस्ते फ्लैट खरीदने का मौका, इस वेबसाइट से करा सकते हैं बुकिंग; मिलेगी कई लाख की छूट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ में फ्लैट।
– फोटो : अमर उजाला।
एलडीए के खाली फ्लैट खरीदने का सोमवार को आखिरी मौका है। जन्माष्टमी के मौके पर चार सितंबर को शुरू हुई पहले आओ-पहले पाओ योजना 14 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। योजना के तहत चुनिंदा फ्लैटों की खरीद पर कीमत के अनुसार एक से दो लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इच्छुक खरीदारों को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह छूट पहले आओ-पहले पाओ योजना में उपलब्ध चुनिंदा फ्लैटों पर मिलेगी। फ्लैट खरीदने के लिए आवेदक को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। जो फ्लैट खाली हैं उनमें उनमें वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के हैं। खरीदारों को जो छूट मिलेगी उसमें 20 लाख से 50 लाख रुपये तक के फ्लैट पर 01 लाख रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 50 लाख से 75 लाख रुपये कीमत के फ्लैट पर 1.5 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट पर दो लाख से ढाई लाख रुपये की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा। चार सितंबर को जब योजना शुरू की गई थी तो उस समय करीब 160 फ्लैट खाली थी। अभी करीब 50 फ्लैट खाली हैं।