प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़क हादसे शाहजहांपुर में हो रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बरेली मंडल के अन्य तीनों जिलों की स्थिति ठीकठाक है। परिवहन विभाग की ओर से जनवरी से अगस्त 2026 के बीच होने वाले सड़क हादसों का ब्योरा देने के साथ ही जिलावार रैंकिंग भी जारी की है। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में बरेली की स्थिति में सुधार हुआ है। प्रदेश के 75 जिलों में बरेली 62वें, पीलीभीत 55वें, बदायूं 38वें और शाहजहांपुर पहले स्थान पर है।


जनवरी से अगस्त 2025 के मुकाबले इस वर्ष के आठ माह में सड़क हादसों में 9.7 और मृतकों की संख्या में 8.3 प्रतिशत की कमी आई है। दूसरी ओर शाहजहांपुर में 11.6 फीसदी सड़क हादसों और मृतकों की संख्या में 26.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों व घायलों की संख्या में बरेली 2024-25 तक प्रदेश के टॉप 20 जिले में शामिल था। अब इसमें सुधार हुआ है।

जनवरी से 31 अगस्त 2025 तक बरेली में 639 सड़क हादसों में 289 लोगों ने जान गंवाई और 579 लोग घायल हुए। इस बार यह आंकड़ा 577 हादसों में 265 लोगों की मौत और 516 लोगों के घायल होने का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *