कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा है अगले 100 दिन में 30 से अधिक संविधान संवाद रैली की जाएगी।। इसके जरिए प्रदेश की जनता को भविष्य के खतरे से वाकिफ कराया जाएगा।
प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘संविधान संवाद’’ कार्यक्रम के माध्यम से वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर, चित्रकूट सहित प्रदेश भर में 30 रैलियां होंगी। इसके जरिए जनता को जागररूक किया जाएगा। इसके अलावा चौपालें महापंचायतें और सम्मेलन भी होंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और इस लड़ाई में मजबूत भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगेंगे। पांडेय ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयार है।
मनरेगा ग्रामीणों की आत्मा
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मनरेगा रोजगार की योजना नहीं बल्कि ग्रामीणों का अधिकार है, और ग्राम सभा इसकी आत्मा। इस आत्मा को कमजोर कर भाजपा सरकार देश के गांव और गरीब दोनों को नुकसान पहुंचा रही है। (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में कामों का चयन, कार्यों की प्राथमिकता, मजदूरों की निगरानी ग्राम सभा के अधिकार क्षेत्र में था जिसे केंद्रीय पोर्टल, दिशा-निर्देश और मंत्रालयों के अधीन कर दिया गया है, जिससे ग्राम सभा केवल औपचारिक संस्था बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम नाम पर हो रही वोट चोरी को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का भाजपा एक सुनियोजित प्रयास है।
