सात रेलवे स्टेशनों पर पहली बार 16 दिव्यांग फैसिलिटेटर के रूप में नियुक्त किए गए हैं। ये सभी स्टेशनों पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन) का संचालन करेंगे।

रेलवे ने मार्च तक 12 स्टेशनों पर 22 एटीवीएम के लिए 65 फैसिलिटेटर नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे थे। रिटायर्ड रेलकर्मी व उनके परिजनों को प्राथमिकता दी जाती है। पहली बार रेलवे ने दिव्यांगाें को प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए आवेदन मांगे थे। अब सात स्टेशनों के लिए 16 दिव्यांगाें को तैनाती दी गई है।

सात स्टेशनों पर 16 दिव्यांगाें को तैनाती

पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ग्वालियर स्टेशन पर चार, झांसी स्टेशन पर तीन, ललितपुर स्टेशन पर तीन, डबरा पर दो, उरई पर दो, चित्रकूट धाम कर्वी एवं खजुराहो स्टेशन पर एक-एक दिव्यांग को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ये नियुक्तियां दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह है एटीवीएम सुविधा

रेलवे स्टेशन पर सामान्य टिकटों के लिए काउंटराें पर लगने वाली लंबी कतारों व धक्का मुक्की से बचाने के लिए एटीवीएम स्थापित की गई है। यात्री स्वयं भी इसका प्रयोग कर टिकट निकाल सकते हैं। इसके अलावा उनकी मदद के लिए रेलवे ने एटीवीएम में फैसिलिटेटर नियुक्त किए हैं, जो यात्रियों को मशीन के उपयोग में सहायता प्रदान करेंगे। एटीवीएम से टिकट जारी कराने पर फैसिलिटेटर को कार्ड रिचार्ज पर तीन प्रतिशत का कमीशन दिया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *