विधानसभा चुनाव से पहले ताजनगरी में प्रतीकों की राजनीति तेज होने वाली है। बीते साल मार्च में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान पर देशभर में प्रदर्शन हुए थे। अब आगरा में सांसद के संजय प्लेस स्थित घर से 200 मीटर दूर राणा सांगा की प्रतिमा लगाने की तैयारी है।


बीते साल 25 मार्च को रामजीलाल सुमन ने संसद में राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद क्षत्रिय समाज ने देशभर में सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आगरा में सपा सांसद के घर के बाहर करणी सेना के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया था। यह मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। अब फिर इस मामले को हवा मिलने वाली है।

संस्कृति विभाग ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की पैरवी पर 20 लाख रुपये से राणा सांगा की प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया है। प्रतिमा शहीद स्मारक पर लगाने की योजना है। शहीद स्मारक के आसपास दो स्थल देखे गए हैं। इनमें एक सपा सांसद सुमन के घर के सामने है। लखनऊ में 18 टन वजनी और 18.5 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा बनाई जा रही है। अगले माह प्रतिमा आगरा आ सकती है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *