माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के रूदपुरा निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात मोबाइल नंबरों से लगातार धमकी मिल रही है। फोन करने वाले उसे, उसकी पत्नी और पुत्र को जान से मारने व अपहरण की धमकी दे रहे हैं। इस घटना से परिवार दहशत में है। पीड़ित शंकर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि छह अक्तूबर से उनके दोनों मोबाइल नंबरों पर फोन आ रहे हैं। फोन करने वालों में एक महिला भी शामिल है। एक धमकी भरा नंबर अब बंद है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें