{“_id”:”6b082f4514398242a50a8819″,”slug”:”up-license-to-be-cancelled-if-purchase-and-sale-prices-of-medicines-are-not-disclosed-within-seven-days-fsda-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सात दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त; एफएसडीए ने थमाए नोटिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दवाओं की बिक्री पर बढ़ेगी निगरानी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1 अक्टूबर 2026 के आदेश का अनुपालन नहीं मिला।
जांच के दौरान फार्मेसियों की वेबसाइट का यूआरएल भी नहीं मिला, जबकि आदेश के तहत इसे काउंटर पर प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य है। इस पर औषधि निरीक्षकों ने संबंधित फार्मेसियों को सख्त निर्देश के साथ नोटिस जारी किया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित हॉस्पिटल फार्मेसियों को औषधि निरीक्षक को दवाओं की खरीद और बिक्री की कीमत की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। ऐसा न करने पर संबंधित फार्मेसी का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
