{“_id”:”6ae2c6bfea8fa8c4860a7325″,”slug”:”up-cm-yogi-says-that-before-2017-the-state-had-only-1-5-expressways-now-10-are-operational-and-there-is-a-2026-10-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सीएम योगी बोले- 2017 से पहले प्रदेश में थे मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे, अब 10 संचालित; सात शहरों में मेट्रो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई संपर्क की स्थिति दयनीय थी। उस समय प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे और हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सीमित थीं। आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं और सात शहरों में मेट्रो चल रही है। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए बदलावों का जिक्र किया।
सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां नहीं घटाते, ये सुविधा, समय की बचत और समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आते हैं। लेकिन वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से इस तस्वीर को बदला है। भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे। आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं। तब हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सिमटी थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 05 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से प्रदेश की उड़ान नई ऊंचाइयों पर है। तब प्रदेश के एक भी शहर में मेट्रो नहीं चलती थी। वहीं, आज 07 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है। इस परिवर्तन से किसान की उपज को बड़ा बाजार और उद्यमिता को नए अवसर मिल रहे हैं। युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच सुगम हो रही है। कामकाजी लोगों का समय बच रहा है। पर्यटन का विस्तार भी हो रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को नई शक्ति मिल रही है। विकास की यह गति आज गांव से कस्बे और कस्बे से शहर तक नागरिकों के जीवन को बदल रही है। हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2026
मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां कम नहीं करते, बल्कि सुविधा, समय की बचत और समृद्धि की नई संभावनाएं भी पैदा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने गति, विस्तार और कनेक्टिविटी के मंत्र के साथ प्रदेश की तस्वीर बदली है।
योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में हवाई सेवाएं कुछ शहरों तक सीमित थीं, जबकि आज 12 घरेलू और पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी बढ़ी है। इसी तरह, पहले प्रदेश के किसी भी शहर में मेट्रो सेवा नहीं थी, लेकिन अब सात शहरों में मेट्रो लोगों के आवागमन को गति दे रही है।
