Samajwadi Party workers distributed sweets on the victory of Man Singh Yadav in the MLC elections.

फोटो-28-असोथर के प्रताप नगर चौराहे पर जश्न मनाते सपाई। संवाद

असोथर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर असोथर और नगर पंचायत किला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। असोथर के प्रताप नगर चौराहे पर ब्लॉक प्रभारी एवं समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह यादव, आशीष नामदेव, शिवसिंह यादव, पुरुषोत्तम यादव, अंकित कोरी, लल्ला खान मौजूद रहे। वहीं, नगर पंचायत किला में भी सपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। इस मौके पर रमेश चंद्र पासवान, प्रमोद यादव, अरविंद यादव और शत्रुघ्न यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद


समर्थकों ने मनाया जश्न

खागा। परिणाम घोषित होने के बाद मान सिंह यादव के समर्थकों ने चौक-चौराहों पर जश्न मनाया। इस दौरान इंदल सिंह, अंकित यादव, अफसर अली, परवेज आलम, शिव सिंह यादव, अखिलेश मौर्य, सोमनाथ यादव, मंडेला और संतोष समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें