स्वाइन फ्लू संक्रमण का दायरा बढ़ने के बीच उन्नाव में दो और मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। गंजमुरादाबाद ब्लॉक के अटवा बैक गांव निवासी देवर-भाभी की लखनऊ के निजी अस्पताल में 24 घंटे के अंतराल में मौत हो गई। दोनों की जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई थी।


Swine Flu Claims Two More Lives in Unnao, 16 Contacts Tested

स्वाइन फ्लू की दस्तक के बीच दो मौतें
– फोटो : amar ujala



विस्तार

सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में संपर्क में आए 16 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं जिले में एक और 53 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 50 वर्षीय व्यक्ति को बुखार और सांस लेने में परेशानी के बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय बाद उनकी 56 वर्षीय भाभी की भी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें भी लखनऊ ले जाया गया। जांच में दोनों के स्वाइन फ्लू संक्रमित होने की पुष्टि हुई।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *