TET made mandatory for the promotion of council school teachers; Secretary issues instructions to all BSAs.

टीईटी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने परिषदीय अध्यापकों की पदोन्नति और अंतिम वरिष्ठता सूची के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, अध्यापकों की पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। जिन अध्यापकों ने टीईटी उत्तीर्ण नहीं की है, उनके पद सुरक्षित रखे जाएंगे।


ऐसे शिक्षकों के संबंध में शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई विशेष टीईटी के परिणाम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, पदोन्नति प्रक्रिया-2026 के अंतर्गत कुछ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने मार्गदर्शन मांगा था। परिषद ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली-1981 के नियम-18 का उल्लेख किया है। यह नियमावली ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति का प्रावधान करती है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में परिषद ने ये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने और पदोन्नति की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

टीईटी स्तर के अनुसार पदोन्नति

प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण करने वाले सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। जिन सहायक अध्यापकों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों का टीईटी उत्तीर्ण किया है, उन्हें प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय या सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पद पर पदोन्नति मिलेगी। उच्च प्राथमिक स्तर का टीईटी उत्तीर्ण सहायक अध्यापक और प्राथमिक स्तर का प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बन सकेगा।



Source link

अभी अभी की खबरें