रामपुरा। थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना पुलिस को 12 नवंबर को सूचना मिली कि ग्राम मनपुरा में आलोक कुमार के बगीचे में ट्यूबवेल के पास जुआ खेला जा रहा है। पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में आशीष कुमार, आलोक कुमार, महेंद्र, सुरजीत सिंह, छोटू कुमार, किशन, रायवेंद्र सिंह और रामकुमार शामिल हैं। ये सभी मनपुरा और बहाराई गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने मौके से जुए की फड़ पर रखे 12,500 रुपये और आरोपियों की तलाशी में 2,650 रुपये बरामद किए। (संवाद)

