{“_id”:”6b0c439a01eb961cb006d391″,”slug”:”minister-mayankeshwar-says-the-samajwadi-party-is-a-party-of-thieves-and-dacoits-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी : मंत्री मयंकेश्वर बोले- समाजवादी पार्टी चोरों और डकैतों की पार्टी है, अपराधियों पर नहीं कर सकती कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों, बदमाशों,चोरों और डकैतों की पार्टी है। ऐसी पार्टी से यह कतई अपेक्षा नहीं है कि वह अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सपा ने अपने शासन काल में आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेने का कार्य किया था। प्रतापगढ़ पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि परिसीमन एक सतत प्रक्रिया है। यह देश में कोई पहली बार नहीं हो रहा है।
विपक्ष को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है। सरकार अपना कार्य कर रही है, जिसको विरोध करना है वह करे। परिसीमन से जनता का फायदा ही होने वाला है कोई नुकसान नहीं है। आज एक सांसद के क्षेत्र में लगभग 15 लाख मतदाता हैं। इंग्लैंड की संसद में 600 सदस्य हैं, जबकि वहां की आबादी छह करोड़ है। भारत की आबादी 140 करोड़ है।

