
बबलू श्रीवास्तव को ले जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंडरवर्ल्ड माफिया बबलू श्रीवास्तव को पुलिस सोमवार की भोर में लेकर प्रयागराज पहुंची। पूर्व सूचना के अनुसार उसे केंद्रीय कारागार नैनी में नहीं रखकर कौशांबी जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने यह फैसला सुरक्षा कारणों के चलते उठाया है। माफिया को कोर्ट में पेश करने की तैयारी जा रही है। व्यापरी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड में माफिया बबलू श्रीवास्तव की कोर्ट में गवाही होनी है।
