Chandra grahan 2023 in india date and time Timings of darshan and aarti will change in Banke Bihari temple

बांकेबिहारी मंदिर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण भारत सहित अन्य देशों में भी दिखेगा। इसके प्रभाव के चलते बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के पट खुलने के साथ ही आरतियों और पट बंद करने के समय में परिवर्तन किया है।

मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण होने के कारण बांकेबिहारी मंदिर के पट 28 अक्टूबर को सुबह 7.45 बजे खुलेंगे। श्रृंगार आरती 7.55 पर, राजभोग आरती 10.55 बजे एवं 11 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।  उन्होंने बताया कि शाम को खुलने वाले दर्शन दोपहर 12.50 बजे खुलेंगे। शयन आरती 3.25 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे बांकेबिहारी के पट बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे दिन 29 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय पर ही बांकेबिहारी के पट खुलेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *