UP: BSAs in 15 districts replaced; reshuffle carried out in several districts, including Amethi and Ayodhya

– फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 से जारी आदेश में अमेठी और अयोध्या समेत कुल 15 जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के तबादले किए गए हैं।


इस फेरबदल में कई जिलों में बीएसए आपस में बदले गए हैं। मेरठ और अमरोहा में अदला-बदली हुई है। मेरठ की बीएसए आशा चौधरी को अमरोहा और अमरोहा की बीएसए मोनिका को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मिर्जापुर और कौशांबी में भी अदला-बदली हुई है।

ये भी पढ़ें – यूपी में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले: जे. रविंदर गौड़ नोएडा के पुलिस कमिश्नर, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की कमान



ये भी पढ़ें – लखनऊ की नौ हॉस्पिटल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित, खरीद व बिक्री मूल्य नहीं किए थे सार्वजनिक

कौशांबी के बीएसए कर्मेन्द्र कुशवाहा को मिर्जापुर और मिर्जापुर के बीएसए अनिल कुमार वर्मा को कौशांबी भेजा गया है। बलिया और मऊ में भी बीएसए बदले गए हैं। बलिया के बीएसए मनोज कुमार सिंह को मऊ और मऊ के बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय को बलिया की कमान सौंपी गई है।

एटा और संतकबीर नगर में भी अदला-बदली हुई है। संतकबीर नगर के बीएसए अमित कुमार सिंह को एटा और एटा के बीएसए राजेश कुमार को संतकबीर नगर भेजा गया है। अयोध्या और अमेठी में भी बदलाव हुआ है। अयोध्या के बीएसए लालचन्द्र को अमेठी का बीएसए बनाया गया है, जबकि अमेठी के बीएसए संजय तिवारी को लखीमपुर खीरी भेजा गया है।

बस्ती के बीएसए अनूप कुमार को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि लखीमपुर खीरी के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को बस्ती भेजा गया है। इसके अलावा गोरखपुर के बीएसए राहुल पवार को गाजियाबाद का बीएसए बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद के बीएसए ओम प्रकाश यादव को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बलिया में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर भेजा गया है।

अमरोहा डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता डाली सिकरवार को गौतमबुद्धनगर का नया बीएसए बनाया गया है।शासन की ओर से सभी अधिकारियों को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link